5जी सिम अपडेट के नाम पर एक लाख की ठगी-पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। 5जी सिम अपडेट का झांसा देकर एक फैक्ट्री कर्मी से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एपीजे इन्वेस्टमेंट सेक्टर-9 सिडकुल निवासी उमेश चंद्र पुत्र मोहन लाल ने बताया कि 15 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एयरटेल कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनका सिम फाइव-जी सर्विस पर चल रहा है, लेकिन अपडेट प्रोसेस अधूरी है। भरोसा दिलाने के बाद ठग ने उमेश से मोबाइल में मौजूद एयरटेल का आधिकारिक ऐप खुलवाया और ई-सिम एक्टिवेशन प्रक्रिया पूरी करवाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड

उमेश के मुताबिक प्रक्रिया पूरी होते ही उनके फोन का नेटवर्क गायब हो गया। अगले दिन 16 नवंबर को फिर उसी नंबर से कॉल आई और ठग ने मेल आईडी अपडेट करने के नाम पर उनकी ई-मेल आईडी भी हासिल कर ली। कॉल कटते ही दोबारा नेटवर्क बंद हो गया और दो दिन तक फोन बंद जैसा ही रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट

तकनीकी समस्या समझकर उमेश एयरटेल ऑफिस पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि कंपनी इस तरह की कोई कॉल नहीं करती। नया सिम जारी कर उनका फोन चालू करवाया गया। इस दौरान जब उन्होंने बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि ठगों ने 10 ट्रांजेक्शन के माध्यम से खाते से कुल ₹1 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र

थाना पंतनगर प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119