जंगल में अवैध चिरान करते तीन आरोपी गिरफ्तार -एसओजी व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को खटीमा रेंज के बनबसा चंदनी वीट क्षेत्र में अवैध चिरान कर रहे तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम को कार्रवाई की सूचना मुखबिर से मिली थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम जंगल में पहुंची तो तीन लोग चिरान कार्य में लगे हुए मिले। टीम ने उन्हें चिरान सामग्री (आरा) और काटी गई लकड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले तीन से चार दिनों से जंगल में अवैध रूप से चिरान कर रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा

उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) तराई पूर्वी वन प्रभाग संचिता वर्मा ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर यह कार्य कर रहे थे, जिसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119