पुलिस कर्मी ने किया आत्म हत्या का प्रयास, पत्नी ने बचाया

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। एसएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी  ने विगत रात्रि  फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या का प्रयास किया  । किन्तु फंदे पर लटकते ही पुलिसकर्मी की पत्नी कमरे में पहुंच गई और उसे पड़ोसियों की मदद से नीचे उतारकर बीड़ी पांडे अस्पताल में भर्ती करा दिया। अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है ।       

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

जानकारी के अनुसार एसएसपी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल अपने विभागीय आवास मल्लीताल में रविवार देर रात फांसी के फंदे में झूल गया। इस दौरान अचानक पत्नी जब कमरे में पहुंची तो उसने अपने पति को रस्सी से लटकते व छटपटाते देखा। जिस पर वह चीख पड़ी और उसने आनन फानन में पड़ोसियों को बुलाकर पति को फंदे से नीचे उतार दिया। लेकिन कांस्टेबल बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा रहा। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बेहोशी की हो हालत में पुलिसकर्मी को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली

बीडी पाण्डे अस्पताल के डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को भर्ती कर दिया गया था। सोमवार को हालत में सुधार होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल अब तक पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119