शराब के धोखे में फिनाईल गटक लिया – भेजा अस्पताल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल बाजार निवासी एक युवक ने शराब के धोखे में फिनाईल गटक लिया जिसे परिजन बीडी पांडे अस्पताल लाये । किन्तु उसकी हालत गम्भीर होने पर  उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।   जानकारी के अनुसार मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी युवक बीती देर रात घर लौटा था। जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे खाना खाने को बुलाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

परिजनों ने कमरे में देखा तो वह बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन उसकी हालत गंभीर दिखी। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. हासिम अंसारी ने बताया कि युवक द्वारा नशे की हालत में गलती से फिनाईल पी लेने की बात कही थी। युवक की हालत गंभीर होने के कारण युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119