कमरे में अचेत मिले प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। विगत दिवस गणेशपुर ट्रांजिट कैंप निवासी 22 वर्षीय सिंटू दुबे उर्फ शिव नारायण दुबे पुत्र ओमप्रकाश अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिला। परिवारजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल रुद्रपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

जानकारी के अनुसार, सिंटू प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। सुबह उसकी मां विजयलक्ष्मी दुबे कमरे की सफाई के लिए पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि सिंटू बिस्तर पर उल्टियों के बीच अचेत पड़ा है। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

घटना की सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप से उपनिरीक्षक मनोज जलाल टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों—सत्यनारायण दुबे व प्रेम प्रकाश दुबे से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119