राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से राशन के साथ रियायती दरों पर मिलेगा नमक, आदेश जारी
उत्तराखंड के करीब 14 लाख राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से राशन के साथ रियायती दरों पर एक किलो नमक मिलेगा। शासन ने इसका आदेश कर दिया है।
नमक अंत्योदय और प्राथमिक के सभी परिवारों को इसी महीने से मिलने लगेगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने आयोडीन युक्त नमक दिए जाने को इन परिवारों के लिए बड़ी सौगात बताया है। खाद्य मंत्री ने कहा, खाद्य विभाग की ओर से गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए कई अहम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुफ्त अन्न योजना है, जिसका गरीब वर्ग को लाभ मिल रहा है। सरकार अब अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों के लिए एक और लाभप्रद योजना शुरू करने जा रही है।
विभाग की ओर से इन परिवारों को अब आयोडीन युक्त नमक दिया जाएगा। जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे। विभाग के अफसरों के मुताबिक, रियायती दरों पर मिलने वाला नमक दुकानों में पहुंचना शुरू हो गया है। पात्र परिवारों को इसी महीने से इसका लाभ मिलना है। नमक आठ रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम