गौलापार बागजला की मशहूर स्मैक तस्कर चच्ची गिरफ्तार -49 ग्राम स्मैक व 10,450 रुपये की नगदी बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने बागजला की मशहूर शकीला उर्फ चच्ची को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 49 ग्राम स्मैक व हजारों की नगदी बरामद की है। थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम ने चैकिंग के दौरान बागजला गौलापार से शकीला उर्फ चच्ची नाम से मशहूर स्मैक तस्कर महिला को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की है। साथ ही उसके पास से स्मैक बेचकर एकत्र किए 10,450 रुपये की नगदी भी बरामद की है। टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, मल्ला चौकी प्रभारी फिरोज आलम, हेमंत सिंह, चंदन सिंह, महिला कांस्टेबल इंदू जलाल, श्वेता मेहता शामिल रही।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119