बनभूलपुरा से अतिक्रमण हटाने के बाद अब गौलापार बागजाला से अतिक्रमण हटाया
हल्द्वानी। बनभूलपुरा से अतिक्रमण हटाने के बाद अब हल्द्वानी में बागजाला से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पुलिस भी एक्शन में नजर आ रही है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। गौलापार के बागजाला में आठ निर्माणाधीन भवनों पर जेसीबी चली है।
बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला में चला बुलडोजर
बनभूलपुरा से अतिक्रमण हटाने के बाद वन विभाग ने बड़ा अतिक्रमण अभियान चलाया है। गौलापार के बागजाला में अभियान चलाया गया है। बागजाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। आठ निर्माणाधीन भवनों पर वन विभाग की जेसीबी चली है। इस दौरान एसडीएम, एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।
मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर भवन बनाए जा रहे थे। अभी कई और कब्जे भी चिन्हित करने में वन विभाग जुटा हुआ है। एसडीएम हल्द्वानी कब्जा कर जमीन बेचने वालों की जांच में जुटे हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन