भवाली सड़क हादसे में धौलछीना के दो युवकों की मौत से दो परिवारों में मचा कोहराम
रुद्रपुर में किसी कंपनी में संविदा पर कार्य करते थे काम
धौलछीना निवासी दो युवकों की भवाली हल्द्वानी सड़क में भूमियाधार के समीप हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को हुई दुर्घटना में मृतक दोनों युवक विकास खंड भैंसियाछाना के कनारीछीना ( हटोला) निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह 23 पुत्र महिपाल सिंह तथा पुष्कर सिंह 34 पुत्र दीवान सिंह रुद्रपुर में किसी कंपनी में संविदा पर कार्य करते थे। दोनों युवक राजेंद्र के छोटे भाई कमल की जनेऊ संस्कार के लिए गांव आए हुए थे। शुक्रवार सुबह दोनों ही युवक बाइक से वापस रुद्रपुर की तरफ लौट रहे थे तभी भूमियाधार के पास सकरे पुल पर सामने से आ रही बस से बचने के प्रयास में दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे।
दुर्घटना में दोनों ही युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची गांव में कोहराम मच गया। राजेंद्र का छोटा भाई कमल आर्मी में है जबकि घर में माता-पिता अकेले ही रहते हैं। वहीं पुष्कर का बड़ा भाई भी नोएडा में किसी फैक्ट्री में कार्य करता है घर में माता-पिता अकेले ही रहते हैं। दोनों युवकों की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार