सूचना विभाग में फेरबदल, अहमद नदीम हल्द्वानी मीडिया सेंटर से सम्बद्ध
हल्द्वानी। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग ने विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं। आदेशानुसार जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में तैनात जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम को शासकीय कार्यहित में अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी (नैनीताल) से सम्बद्ध किया गया है।
वहीं, अब तक हल्द्वानी मीडिया सेंटर से सम्बद्ध सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी की सम्बद्धता समाप्त कर उन्हें उनके मूल तैनाती स्थल सूचना निदेशालय देहरादून (मुख्यालय) भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त, अहमद नदीम के हल्द्वानी सम्बद्धीकरण की अवधि में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रति लाल को जिला सूचना अधिकारी, हरिद्वार का प्रभारी बनाया गया है। विभागीय आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग