नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालक गिरफ्तार
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती दिखाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर चौकी मल्ला गेट क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे गिरधारी प्रकाश निवासी चकरपुर (उधमसिंह नगर), दिनेश निवासी रायघून (चंपावत) और सैयद मोहम्मद जीशान निवासी पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को पकड़ा गया।
पुलिस ने तीनों के वाहनों को सीज कर चालान किया है।
थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा