मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक बैग से शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान दादर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर निकले थे। तभी आरपीएफ जवानों की नजर एक ट्रैवल बैग पर पड़ी जिसे एक व्यक्ति लेकर जा रहा था। शख्स की हरकतें संदिग्ध होने पर आरपीएफ के जवानों ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


ट्रैवल बैग को खोलते ही आरपीएफ के जवानों के होश उड़ गए। बैग में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला। रेलवे सुरक्षा बल ने जांच की तो पता चला कि यह शव अरशद अली नाम के शख्स का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैवल बैग ले जा रहे शख्स का नाम जय चावड़ा है। इस मामले में चावड़ा के दोस्त शिवजीत सिंह का नाम भी सामने आया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम


शिवजीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त जय की अरशद अली नाम के शख्स की हत्या करने में मदद की। पुलिस ने आरोपी शिवजीत को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जय चावड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस की मानें तो हत्या की घटना मुंबई के पायधुनी इलाके में हुई। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को पायधुनी पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119