मुजफ्फरनगर से नैनीताल घूमने आया युवक नकली नोटों के साथ गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से नैनीताल घूमने आए युवक को नकली नोट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि युवक के अन्य तीन फरार साथियों को पुलिस खोज रही है। 

जानकारी के अनुसार मुजफ्फ रनगर से अकील बालियान अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए मंगलवार की सुबह नैनीताल पहुंचा था, पार्किंग में वाहन पार्क करने के बाद चारों मल्लीताल बाजार में घूमने चले गए। इस दौरान चारों ने बाजार की दुकानों से खरीददारी की लेकिन एक दुकान में अंडरवियर खरीदने के दौरान जैसे चारों दुकान से आगे निकले तो दुकान संचालक ने नकली नोट पहचान लिया। दुकानदार ने आगे युवकों का पीछा कर अकील को पकड़ लिया जिसके बाद दुकानदार युवक को कोतवाली ले आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

दुकानदार को युवक को पकड़ता देख साथी तीन युवक मौके से फरार हो गए जिसके बाद वह पार्किंग से कार निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास दुबई की करेंसी व भारत की करेंसी पाई गई। पुलिस ने बैंक में नोट की जांच कराई तो नोट नकली पाए गए।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया था। रास्ते में उसके साथी ने उसको नकली नोट दिए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि गांव बालियान नियर चांद मस्जिदए मुजफ्फ रनगर उत्तरप्रदेश निवासी अकील बालियान के पास से 17 नोट दुबई तथा चार नोट 500 के मिले हैं उन्होंने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की सम्बंधित धारा के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि अन्य तीन युवकों की तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119