दुःखद…सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत
लालकुआं। 25 एकड़ वर्कर कालोनी झोपड़ पट्टी निवासी विपुल तिवारी पुत्र वीएन तिवारी उम्र लगभग 26 वर्ष जो कि टाटा कंपनी में बतौर ठेका श्रमिक कार्यरत था, उसकी लालकुआं-पंतनगर मार्ग पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक विपुल तिवारी और उसका एक दोस्त बाइक से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक सामने से एक ट्रक आ गया और उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से जैसे तैसे विपुल तिवारी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि मामला पंतनगर थाना क्षेत्र का है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी