दुःखद घटना:–कुना गांव के पांच किशोर सरयू नदी में डूबे, दुल्हन को पहुंचाने गए थे सेरा गांव

खबर शेयर करें

गंगोलीहाट। मंगलवार को सेरा बड़ोली (रामपुर) से कुना गांव के धौलाइजर तोक में बारात आयी थी। दुल्हन को ससुराल पहुंचाने उसके 5 भाई मंगलवार की शाम सेरा उर्फ बड़ोली गए। बुधवार की सुबह 3 अन्य युवक धौलाइजर से सेरा उर्फ बड़ोली गए और बुधवार दोपहर 12 बजे आठो युवक सेराघाट के सेरा उर्फ बड़ोली कटौच के पास सरयू नदी में नहाने गए जिनमे से 5 बच्चे रविन्द्र कुमार पुत्र गोकुल राम उम्र 15 वर्ष ग्राम कुना, धौलाइजर, साहिल कुमार पुत्र पुरन राम उम्र 15 वर्ष उपरोक्त्त गांव, राजेश कुमार पुत्र खीम राम उम्र 16 वर्ष ग्राम उपरोक्त, पीयूष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 15 वर्ष ग्राम उपरोक्त व मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 17 वर्ष ग्राम कुना धौलाइजर नहाने के लिए सरयू नदी में गए। वही उनके 3 अन्य साथी नदी किनारे ही रुक गए। नदी में नहाने गए पांचो नाबालिक कटौच नामक स्थान पर सरयू नदी के भंवर में डूब गए इतने में उनके 3 अन्य साथियों जो नदी किनारे बैठे थे ने हो हल्ला मचाया और गांव वालों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद सेरा उर्फ बड़ोली, रामपुर, सेराघाट चौकी पुलिस,  बेरीनाग थाना पुलिस,  विधायक मीना गंगोला व पूर्व विधायक नारायण आर्य तथा क्षेत्र के सेंकडो ग्रामीण मौके पर पहुँचे। पुलिस व ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 1 बजकर 15 मिनट पर पांचो शव नदी से निकाले।

इसके बाद घटनास्थल पर रामपुर, सेराघाट, कुना, सहित समस्त गांवो के लोगो की भीड़ नदी किनारे एकत्र हो गयी। इस दौरान मृतको के परिजन भी मौके पर पहुचे,  उनकी चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर मौजूद सेंकडो लोगो की आंखे भी नम हो गई। वही इस घटना में दो घरो के इकलौते चिराग भी बुझ गए जिनमे राजेश कुमार पुत्र खीम राम व साहिल कुमार पुत्र पुरन राम  अपने घर के इकलौते पुत्र थे। उक्त दुखद घटना को देखकर पांचो युवाओ के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था और इस बीच विधायक मीना गंगोला व पूर्व विधायक नारायण राम आर्य उक्त परिवारों को ढांढस बंधा रहे थे। इधर विधायक मीना गंगोला ने बताया कि पांचो मृतक बच्चो का सी एस सी गणाई गंगोली में पोस्टमार्टम पिथौरागढ़ से आये डॉक्टरों की टीम कर रही है। इससे पहले बेरीनाग थाना पुलिस ने पाँचो मृतकों का पंचनामा भरा,  इधर विधायक मीना गंगोला ने कहा कि पीडि़त परिवारों को पूर्ण मदद की जाएगी साथ ही उन्होंने घटनास्थल से ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से वार्ता कर पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता देने की बात कही जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर हाल में पीडि़त परिवारों को मदद की जायेगीं। कुना गांव के धौलाइजर तोक के पांच परिवारों में बुधवार काला बुधवार बनकर आया। वही उक्त दु:खद घटना सोसिअल मीडिया पर आग की तरह फैली जहाँ शोक व्यक्त करने वालो का तांता लगा है। घटनास्थल पर विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, गंगोलीहाट के उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, बेरीनाग थानाध्यक्ष सुशील जोशी, गंगोलीहाट थानाध्यक्ष दिनेश वल्लभ, सेराघाट चौकी पुलिस सहित भारी पुलिस दल व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नशे में धुत कार चालक ने स्कूटियों को मारी टक्कर, गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119