छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शिक्षा सत्र 2014-15 में मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड में 28 छात्रों को अध्ययनरत दिखाते हुए शिक्षा वर्ष 2014-15 की छात्रवृत्ति कुल ₹2063900 तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी श्री जगमोहन कफोला तथा पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा मोनाड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार तथा अन्य पदाधिकारियों से अपराधिक सांठगांठ कर उक्त धनराशि मोनाड यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराकर ,शासकीय धन का नुकसान पहुंचाने के मामले में आज पुलिस ने इस घटना में शामिल मोहन गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।

पुलिस के अनुसार एसआईटी जांच के पश्चात दिनांक 26. सितंबर. 2019 को इस घटना में शामिल विभिन्न लोगों के ऊपर धारा 420 406 467 468 471 409 120b भादवि, धारा 13(1)(d) 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना वर्तमान में प्रमोद कुमार साह सीओ लालकुआं द्वारा की जा रही है ।
बताया जाता है कि इस प्रकरण में पूर्व में मोनाड यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर, रमेश अग्रवाल, शशांक जैन, सहित संचालक मंडल के सदस्य , तथा बिचौलिए आदि कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बुधवार को मोहन गिरी गोस्वामी को सीओ श्री शाह द्वारा दिए गए गिरफ्तारी वारंट के आधार पर निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड हल्द्वानी जनपद नैनीताल को मामले की लिखित एवं मौखिक जानकारी देकर कार्यालय से गिरफ्तार कर थाना भीमताल में लाकर दाखिल किया जिन्हें कल गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क कटा

खबर शेयर करें

छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक गिरफ्तार ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म पर भड़का आक्रोश, होटल में तोड़फोड़

हल्द्वानी

शिक्षा सत्र 2014-15 में मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड में 28 छात्रों को अध्ययनरत दिखाते हुए शिक्षा वर्ष 2014-15 की छात्रवृत्ति कुल ₹2063900 तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी श्री जगमोहन कफोला तथा पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा मोनाड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार तथा अन्य पदाधिकारियों से अपराधिक सांठगांठ कर उक्त धनराशि मोनाड यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराकर ,शासकीय धन का नुकसान पहुंचाने के मामले में आज पुलिस ने इस घटना में शामिल मोहन गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।

पुलिस के अनुसार एसआईटी जांच के पश्चात दिनांक 26. सितंबर. 2019 को इस घटना में शामिल विभिन्न लोगों के ऊपर धारा 420 406 467 468 471 409 120b भादवि, धारा 13(1)(d) 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना वर्तमान में प्रमोद कुमार साह सीओ लालकुआं द्वारा की जा रही है ।
बताया जाता है कि इस प्रकरण में पूर्व में मोनाड यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर, रमेश अग्रवाल, शशांक जैन, सहित संचालक मंडल के सदस्य , तथा बिचौलिए आदि कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

बुधवार को मोहन गिरी गोस्वामी को सीओ श्री शाह द्वारा दिए गए गिरफ्तारी वारंट के आधार पर निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड हल्द्वानी जनपद नैनीताल को मामले की लिखित एवं मौखिक जानकारी देकर कार्यालय से गिरफ्तार कर थाना भीमताल में लाकर दाखिल किया जिन्हें कल गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119