साधु-संतों के वेश में घूम रहे तथाकथित बाबाओं के सत्यापन की मांग
ऋषिकेश। शीशमझाड़ी निवासी युवक की हत्या के मामले में कथित बाबा की गिरफ्तारी से आहत तीर्थनगरी ऋषिकेश के संत समाज ने पुलिस प्रशासन से साधु-संतों के वेश में घूमने वाले तथाकथित बाबाओं के सत्यापन की मांग की है। सोमवार को ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे संत समाज ने कोतवाल खुशीराम पांडे से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन आदि जगहों पर कुछ बाहरी लोग साधु संत के वेश में घूमकर तीर्थनगरी की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
तथाकथित बाबा त्रिवेणी घाट समेत गंगा किनारे अपना रेन बसेरा बना रहे हैं। संत समाज ने आरोप लगाया कि यही कथित बाबा पर्यटकों को स्मैक,चरस आदि की सप्लाई करते हैं। हाल ही में थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में हरियाणा निवासी एक तथाकथित बाबा ने शीशमझाड़ी के 24 वर्षीय युवक अजय की स्मैक और कुछ पैसे के लालच में जान ले ली। इस घटना से तीर्थनगरी के संत आहत हुए हैं। साधु-संतों की छवि धूमिल करने वाले असामाजिक तत्वों की वेरिफिकेशन के लिए पुलिस से अभियान चलाने की मांग की। अखिल भारतीय संत समिति के पदाधिकारी महामंडलेश्वर दयाराम दास के नेतृत्व में संत समाज के लेागों ने मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से असामाजिक तत्वों के सत्यापन की मांग उठाई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा