विधान सभा सल्ट के भाजपा कार्यकर्ता जुटे प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत की तैयारी में
एस आर चंद्रा
भिकियासैण (अल्मोडा़) उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के सल्ट आगमन की तैयारियों को लेकर मानिला मंदिर परिसर में आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बैठक की तथा सभी मोर्चा को अलग- अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिम्मेदारियों में युवा मोर्चा को मार्ग में झंण्डे बैनर व स्वागत द्वारा बनाने की, जबकि महिला मोर्चा को अतिथि स्वागत व किसी को भोजन ब्यवस्था सौंपी गई है।
मालूम हो कि उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष14 मार्च को द्वाराहाट व रानीखेत विधान सभा में बूथ शशक्तीकरण की विधान सभा बैठक में शामिल होंगे,व रानीखेत में रात्रि बिश्राम कर 15 मार्च को भतरौजखान, भिकियासैण होते हुए जैनल होते हुए गीता भवन मानिला में सल्ट विधान सभा की बैठक में शामिल होंगे। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।
इस मौके पर बैठक में जिला महामंत्री एड0 पूरन रजवार, जिला उपाध्यक्ष देवीदत्त शर्मा, मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भगवत बोरा, भूपाल सिंह, पूरन अधिकारी, नरेन्द्र भण्डारी, दीपक बोरा, महेंद्र सिंह, हीरा सिंह, योगेश जोशी, आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी