रामपुर रोड टांडा जंगल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड में टांडा जंगल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी रुद्रपुर रोड पर टांडा जंगल में हाईवे किनारे एस-बैंड के आगे झाड़ियों में राहगीरों ने एक अज्ञात शव पड़ा देखा। जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। मृतक की पहचान कौशल कुमार सती के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के जज फार्म के रहने वाले थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह अपने वाहन से मौके तक पहुंचे होंगे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119