बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 5.97 लाख के गबन का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक सोमवार को शिक्षक भवन रुद्रपुर में हुई। बैठक में बैंक के खाते से नियम विरुद्ध धन निकासी कर सार्वजनिक राशि के गबन का आरोप लगाया है। वहीं बैंक प्रबंधन का घेराव किया। बैठक में सर्वसम्मति से गबन की निंदा करते हुए निर्णय लिया गया कि इस मामले की एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी तथा बैंक प्रबंधन को पत्र देकर जवाबदेही तय की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज -राह-वीरों को 25 हजार का पुरस्कार

बैठक के पश्चात बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज एवं खटीमा विकासखंडों के प्रतिनिधियों ने बैंक प्रबंधन का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। संगठन ने बैंक को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई द्वारा 17 मई 2025 को पूर्व पदाधिकारियों गुलाब सिंह सिरोही, शैलेश जोशी और नितेन्द्र गिल को पद से हटाकर नई समिति गठित की गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा


इसकी जानकारी प्रमाणित दस्तावेजों सहित 20 मई को बैंक को दे दी गई थी। उस समय खाते में ₹8,22,088.70 की शेष राशि थी। आरोप लगाया कि इसके बावजूद बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 20 मई से 26 मई 2025 के बीच पुराने पदाधिकारियों को खाते से 5,97,630 की राशि अवैध रूप से निकालने दी गई। संगठन का आरोप है कि बैंक अधिकारियों के साथ साजिशन गबन किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अल्मोड़ा में भारी भूस्खलन, वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग बंद -सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

संगठन ने बैंक को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर गबन की गई राशि की प्रतिपूर्ति नहीं की गई तो बैंक प्रबंधन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। यहां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कमान सामंत, दिनेश सिंह, करुणेश जोशी, हृदेश चौहान, हुकुम नयाल, डॉ. कमल भाटिया, तरुण कालरा, संजीव बुधौरी आदि शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119