दो पक्षों की मारपीट में 4 महिलाओं समेत सात घायल

खबर शेयर करें 👉


काशीपुर। ग्राम धूरिया हरसान में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 4 महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार रात ग्राम धूरिया हरसान में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

मारपीट में चरण सिंह, कृष्ण सिंह, राहुल, गुड्डो देवी, ललिता, गोमती और गंगा को चोटें आईं है। चरण सिंह ने शुक्रवार को 6 लोगों समेत अन्य के खिलाफ तहरीर सौंपी है। आरोप है ये लोग उसके घर में घुस गए। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों ने उसकी मोटरसाइकिल और 20,000 रुपये की नकदी लूट कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119