समान नागरिक संहिता पर बेसिक कंसल्टेशन का कार्य पूर्ण, यूसीसी पर बैठकें निरंतर जारी
देहरादून। समान नागरिक संहिता की अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने शुक्रवार को विधि आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी से उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। मीडिया से अनौपचारिक संवाद के दौरान यूसीसी की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई ने जानकारी दी कि उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के संबंध में अभी तक हुए कार्य की सामान्य जानकारी राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष के साथ साझा की। देसाई ने बताया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर अभी तक बेसिक कंसल्टेशन का कार्य हो चुका है।
यूसीसी पर काफी काम किया जा चुका है। राज्य में समान नागरिक संहिता के सभी हितधारकों से चर्चा की जा चुकी है। यूसीसी की उप समितियों ने विभिन्न धर्मो, समुदायों, हितधारकों तथा वर्गों से इस संबंध में विचार विमर्श किया है। सभी राजनीतिक दलों के साथ भी इस संबंध में बैठक कर ली गई है तथा उनके सुझाव प्राप्त कर लिए गए हैं। देसाई ने कहा कि हमारी अपेक्षा है यूसीसी पर बनाया गया हमारा ड्राफ्ट सभी को पसंद आए। यूसीसी पर अभी हमारी बैठके निरंतर जारी हैं। इस दिशा में हमें सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी