यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर खुर्जा अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और गाड़ी चलाते वक्त उसकी आंख लग गई थी जिस वजह से यह दुर्घटना हुई।.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खुर्जा अंडरपास के पास रविवार शाम तीन लोग बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मारी दी।.

उन्होंने बताया कि तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सुरेश सिंह (37) ने दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी थी।.

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक राजा कुमार एक बैंक का कर्मी है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही की वजह से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ जांच के दौरान चालक ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी चलाते समय उसकी आंख लग गई थी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को एक अदालत से ज़मानत मिल गई है।.

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119