पिता ने गुस्से में आकर घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को मारी ईट, मौत

खबर शेयर करें 👉

घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को पिता ने गुस्से में आकर ईंट मार दी। जिससे बच्ची गंभीर अवस्था में घायल हो गई। निजी अस्पताल में बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिता को मानसिक रूप से पीड़ित बताया जा रहा है। काशीपुर, कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र के ग्राम खरमासा निवासी नन्हे की पांच साल की बेटी योगिता सोमवार की अपराह्न घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पिता ने उसे आवाज देकर बुलाया। अपनी बात अनसुनी करने पर नन्हे गुस्से में आ गया और उसने आवेश में आकर ईंट उठाकर बच्ची को मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सीओ अनुष्का बड़ोला ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119