जागेश्वर धाम में एक जून से शुरू होगी शटल सेवा  -श्रद्धालुओं और सैलानियों को मिलेगी जाम के झाम से निजात

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में एक जून से शटल सेवा शुरू हो जाएगी। उसी दिन से आरतोला में साल भर पार्किंग सेवा संचालित होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर दी हैं। शटल सेवा संचालित होने से श्रद्धालुओं और सैलानियों को जाम के झाम से निजात मिलेगी। साथ ही लोगों को आरतोला में पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में इन दिनों पर्यटक सीजन चरम पर चल रहा है। रोजाना हजारों की तादात में श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचकर रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, महामृत्युंजय जाप व अन्य अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

भारी भीड़ उमड़ने के कारण आए दिन जागेश्वर से डंडेश्वर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे श्रद्धालुओं को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पिछले साल तक प्रशासन की ओर से मई दूसरे पखवाड़े से ही आरतोला से जागेश्वर तक शटल सेवा शुरू करा दी जाती थी। इस बार भी अब शटल सेवा शुरू कराने की तैयारी तेज हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

इसी को देखते हुए प्रशासन ने दीर्घकालीन योजना के तहत आरतोला स्थित पार्किंग का टेंडर 10 साल के लिए कराया है। टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक आगामी एक जून से जागेश्वर धाम के आरतोला में पार्किंग शुरू करा दी जाएगी। उसके बाद साल भर आरतोला में पार्किंग सेवा जारी रहेगी। इसके लिए ठेकेदार की ओर से भी जरूरी तैयारी पूरी कर दी गई है। शटल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

कैफिटेरिया का भी मिलेगा लाभ

आरतोला पार्किंग स्थित कैफेटेरिया का भी पार्किंग के साथ टेंडर हो चुका है। पिछले साल तक कैफिटेरिया संचालित नहीं होने के कारण वाहन पार्किंग में श्रद्धालुओं को चाय व भोजन की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इससे श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी हो रही थी। अब कैफिटेरिया संचालित होने से श्रद्धालुओं को तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119