वनभूलपुरा से नाबालिग लापता, बिहार के युवक पर मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लापता हो गई। परिजनों ने शक के आधार पर बिहार निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। गौजाजाली क्षेत्र निवासी महिला ने वनभूलपुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी 27 मई की सुबह पांच बजे घर से कहीं चली गई। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

महिला का आरोप है कि वर्तमान में हल्द्वानी में मजदूरी करने वाला बगाई बेरिया, जिला वेतिया, बिहार निवासी अमीरूल गदी नाम का युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। बेटी का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ जा रहा है। बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119