मोतीनगर चौराहे पर समाजसेवियों ने खिचड़ी प्रसाद बांटा
मोटाहल्दू। मोतीनगर चौराहे पर बुधवार को क्षेत्र के समाजसेवियों और संभ्रांत नागरिकों ने माघ के पावन महीने के अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने माघ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सवा कुन्तल चावल और दाल की खिचड़ी बनाई गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होकर सायं लगभग चार बजे तक चला। माघ मास की खिचड़ी का धार्मिक महत्व भी है। माघ माह में दाल और चावल की खिचड़ी खाना और दान करना बेहद शुभ माना गया है। खिचड़ी का धार्मिक महत्व इसलिए भी है, क्योंकि चावल को चंद्रमा का प्रतीक, दाल को शनि का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा खिचड़ी को सात्विक भोजन भी माना जाता है। इस मौके पर जीवन सिंह बिष्ट, भजन सिंह मेहरा, कंचन परिहार, मनोज सिंह भंडारी, कै. भूपाल सिंह मेहरा, चंदन नेगी, पंकज सुयाल, रविन्द्र रैकुनी, हेमंत कुमार भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…मोटाहल्दू की श्रद्धा का जलवा -चार स्वर्ण जीतकर बनीं सीबीएसई नॉर्थ जोन की व्यक्तिगत चैंपियन
uttarakhand-साइबर ठगों पर डिजिटल शिकंजा, 378 सिम और 361 आईएमईआई पुलिस के रडार पर
Uttarakhand- अल्मोड़ा मकेड़ी में किराए के कमरे में हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध मौत