खाई में गिरने से दनतोला निवासी पुरोहित की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। देवीधुरा के दनतोला निवासी पुरोहित की खाई में गिरने से मौत हो गई। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार दनतोला निवासी पुरोहित रमेश चंद्र जोशी बीते मंगलवार की रात रीठाखाल से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका पैर फिसल गया, जिससे वह खाई में जा गिरे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा

हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को मृतक का स्थानीय शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। रमेश चंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनके निधन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गोधन मेहता, जीवन सिंह, रमेश सिंह , कुंदन सिंह, दीवान सिंह आदि ने शोक जताया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119