सिपाही की गोली मारकर हत्या, आरोपी शिक्षक फरार
उत्तर प्रदेश बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक ने पुराने विवाद में सिपाही की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना सुनहेड़ा गांव में रविवार रात की है। उसने बताया कि छुट्टी पर घर आए सिपाही अजय कुमार (32) खाना खाने के बाद गांव के बाहर टहल रहे थे तभी गांव के ही निवासी मोहित आर्य ने उन पर गोली चला दी। परिजनों ने कुमार को तत्काल हरियाणा के सोनीपत स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आर्य सहारनपुर में सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। पुलिस अधीक्षक (नगर) एन.पी. सिंह ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार कुमार और आर्य के बीच पूर्व में क्रिकेट मैच और बाद में व्हॉट्सऐप चैट को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि कुमार सहारनपुर में तैनात था और इन दिनों अवकाश पर गांव आया हुआ था। सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप