रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या छह हुई, एक शव 150 किलोमीटर दूर हरिद्वार में मिला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बृहस्पतिवार को यात्रियों को लेकर जा रही बस के घोलतीर के पास नदी में गिरने की घटना के कारण मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर छह हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले में एक शव बरामद किया गया है। यह शव उस स्थान से 150 किलोमीटर दूर मिला है जहां बस अलकनंदा नदी में गिरी थी। मृतक की पहचान राजस्थान के प्रताप चौक गोगुंडा निवासी ललित कुमार सोनी (48) के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ ले जा रही एक बस रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर के पास अलकनंदा नदी में गिर गई थी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तक पांच शव बरामद किए जा चुके थे। उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री अब भी लापता हैं और खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119