सोमेश्वर पुलिस ने लूट की वारदात का 15 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने लूट और हमले की एक गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए मात्र 15 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के आभूषण, नकदी और घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐैराद्यो धाम सोमेश्वर निवासी विशंभर गिरी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को प्रकाश खोलिया निवासी बामनीगढ़ उनके पूजा स्थल में घुस आया और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह 1.25 लाख रुपये, दो सोने की अंगूठियां और चार तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। आरोप है कि आरोपी ने घर में रखा टीवी भी तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

शिकायत पर कोतवाली सोमेश्वर में एफआईआर नंबर 37/25, धारा 309(4), 311, 324(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी प्रकाश चंद खोलिया पुत्र नंदकिशोर निवासी बामनीगढ़ को ऐैराद्यो रोड से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, दो सोने की अंगूठियां, चार तोले की सोने की चेन और 8,260 रुपये नकद बरामद किए। बरामद माल की कुल कीमत करीब 3.33 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार की चाबी भी जब्त की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर आतिफ का शव -वीडियो कॉल से सामने आया मामला

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, कांस्टेबल नीरज मेहरा, कांस्टेबल अंकित रावत, कांस्टेबल गोरखनाथ तथा होमगार्ड प्रकाश सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119