अभियोग पंजीकृत न करने एसएसपी मीणा ने चौकी टीपी नगर में तैनात दरोगा मेहरा को किया निलंबित
हल्द्वानी। एक गम्भीर मामले में अभियोग पंजीकृत न करने और लापरवाही करने पर एसएसपी पीएन मीणा ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी टीपी नगर में तैनात एसआई राजेंद्र मेहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही आवेदक दिलीप सिंह अधिकारी निवासी हल्द्वानी की शिकायत पर की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के साथ घटित दुर्घटना की शिकायत प्रार्थना पत्र पर उचित कार्यवाही नहीं की गई और अभियोग भी पंजीकृत नहीं किया।
उक्त मामले में एसआई राजेन्द्र मेहरा की लापरवाही पाई गई, जिस एसएसपी की और से निलंबन की कार्रवाई की गयी। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी शिकायतकर्ता के मामले में लापरवाही या विलंब न किया जाये, अन्यथा सख्त कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें। एसएसपी ने इसी मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज की भी लापरवाही बताते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद