लोहाघाट में कार दुर्घटना में दंपति और पुत्र घायल
टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार देवराड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में दंपति और पुत्र घायल हो गए। उप जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर से जा रही फोर्ड कार संख्या यूके 05ए 1845 लोहाघाट से तीन किमी दूर देवराड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में समा गई।
दुर्घटना में वाहन स्वामी 41 वर्षीय दिनेश सौन निवासी टकाना पिथौरागढ़, पत्नी 38 वर्षीय ममता सौन और उनका पुत्र 15 वर्षीय नैतिक घायल हो गए। सूचना पर थाना निरीक्षक अशोक के दिशा निर्देशन में पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों के छुट्टी दे दी गई। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा