पहाड़ी से गिरा पत्थर अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा डालकन्या निवासी रेवाधर भट्ट (55) पुत्र हरिदत्त भट्ट की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने चिकित्सा टीम को मौके पर भेजकर गांव में ही पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम

जानकारी के अनुसार डालकन्या निवासी रेवाधर भट्ट शुक्रवार को दिन में मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गये थे, जब देर सांय तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी ढूंढखोज शुरू की। देर रात गाँव से कुछ दूर पर पहाड़ से बड़े बड़े पत्थर गिरे रास्ते पर दिखाई दिए और उसके कुछ ही दूरी पर रेवाधर मृत अवस्था में मिला। मृतक के पीठ व सर पर गहरी चोट लगी थी। शनिवार को मृतक का गाँव में ही पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119