सोबन सिंह जीना विवि परिसर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएसजे यूनिवर्सिटी के कुलपति कार्यालय से कुछ दूरी पर पुरानी पानी की टंकी के पास लोगों ने एक युवक शव पड़ा देखा। लोगों ने डायल 112 में इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।मृतक की शिनाख्त विनोद चौहान (32) पुत्र भुवन चौहान, निवासी अथरबाड़ी, पांडेखोला के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

एसएसआई एस.सी कापड़ी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। युवक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह मालूम चल पाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119