घाट चौकी प्रभारी सुरेश कंबोज ने सक्रिय अपराधी को कराया तड़ीपार
पिथौरागढ़। घाट पुलिस ने सक्रिय अपराधी को छह माह के लिए तड़ीपार किया है। मंगलवार को चौकी प्रभारी सुरेश कंबोज ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत कुमौड़ निवासी अजय सिंह महर को घाट से चंपावत की तहरफ भेजकर जिला बदर की कार्रवाई कर और आगामी छह माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अजय एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पूर्व में वह भादवि की धारा 354, 341, 363, 329, 306, 7/8 पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न अपराधों में कारावास की सजा काट चुका है। आए दिन वह लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता है। इससे आमजन परेशान हैं।।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई