निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की करंट लगने से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


किच्छा। निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीटीसी सरिया की निर्माणाधीन प्लांट में श्रमिक अरविंद कुमार पुत्र मदनलाल देवरिया, उत्तर प्रदेश की  करंट लगने से मौत हो गईं। बताया जा रहा है कि  मृतक काशीपुर के एक ठेकेदार के बुलावे पर अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने आया था। कुछ दिनों से यह लोग यहां कार्य कर रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत -अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अरविंद ने वेल्डिंग शुरू ही किया था कि अचानक करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में श्रमिक उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि जिस तार से मृतक बेल्डिंग कर  रहा था, वह कई जगह से कटी हुई थी, जिसके चलते उक्त घटना हुई। वहीं कंपनी प्रबंध कमेटी का कहना है कि मृतक के परिवार को आर्थिक मदद के रूप में 5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं सुरक्षा में लापरवाही के सवाल पर उन्होंने कार्य हेतु ठेकेदार को नियुक्त किए जाने की बात कही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119