चोरी का दस टायरा ट्रक बरामद, तीन गिरफ्तार-
सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने चोरी हुआ 10 टायरा ट्रक बरामद कर लिया। ट्रक चोर के साथ दो कबाड़ी भी गिरफ्तार किये हैं। कबाड़ियों ने ट्रक के पार्ट्स व टायर खरीदे थे। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 25 अगस्त को ट्रक यूनियन में खड़ा ट्रक चोरी हो गया था। 27 अगस्त को मो. अहमद निवासी नहरपार वार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में ट्रक की बरामदगी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने ट्रक को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। ट्रक को चुराने मनप्रीत सिंह निवासी ग्राम साबेपुर, सितारगंज को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि ट्रक का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ी मो. जिशान निवासी ग्राम बरी, पुलभट्टा और साबिर निवासी ग्राम मीतापुर बहेड़ी को पार्ट्स समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास ट्रक, बैट्रियां टूल किट, चार टायर, चार रिम बरामद किये हैं। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि मनप्रीत सिंह पूर्व में अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। सितारगंज कोतवाली में चोरी का मुकदमा कायम है। टनकपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा