सिरमोली की छात्रा अंजली मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन छात्रवृति योजना के अंतर्गत चयनित-
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमोली की छात्रा अंजली माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन छात्रवृति योजना के अंतर्गत चयनित हो गयी है। उसका चयन होने पर विद्यालय परिवार द्वारा अंजली को मैडल पहनाकर सम्मानित किया और प्रधानाचार्य बृजमोहन तिवारी ने अपनी तरफ से ₹500 की नगद धनराशि छात्रा को प्रदान की।
वहीं सम्मान कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय द्वारा विद्यालय परिवार को छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए बधाई दी, इसी के साथ ही अध्यापक रघुवीर प्रसाद , गीता डौर्बी , सुनील कुमार , किसन राम टम्टा, मोनीष बिलाल, सोनिया उपाध्याय,आशीष वर्मा व पी टीए की अध्यक्षा अनीता आदि ने भी अंजली को ढेर सारी बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसी क्रम में पूर्व भाजपा संगठन मंत्री कैलाश पंत ने भी अंजली को ढेर सारी बधाई दी हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग