बिंदुखत्ता से स्कूल पंतनगर को निकला ग्यारहवीं का छात्र दो दिन से लापता
लालकुआं। यहां घोड़ानाला क्षेत्र के सुभाषनगर से कैम्पस स्कूल पंतनगर को निकला कक्षा ग्यारहवीं का छात्र पीयूष बिष्ट पिछले दो दिन से लापता है, जिस पर परिजनों ने छात्र पीयूष बिष्ट की गुमसुदगी थाना लालकुआं में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर घोड़ानाला निवासी डिगर सिंह बिष्ट का 16 वर्षीय पुत्र पीयूष बिष्ट घर से कैंपस स्कूल पंतनगर के लिए निकला था लेकिन देर शायं तक घर न लौटने पर परिजनों में हड़कम मच गया, आनन फानन में पीयूष की गुमशुदगी की जानकारी उसके विद्यालय से लेकर उसके दोस्तों तक ली गयी, लेकिन पीयूष का कही आता पता न लगने पर आज सुबह उनके परिजनों ने थाना लालकुआं में गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों के अनुसार पीयूष में फुटबॉल को लेकर काफी ललक थी और वह अक्सर फुटबॉल खेलने के बारे में अपने घर वालो से बात किया करता था। इधर लाल कुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी के अनुसार मामले की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने लापता छात्र पीयूष की खोजबीन शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर