दुर्घटना के मामले में फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

दन्या पुलिस ने दुर्घटना के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे 01 वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट

थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-623/2022, एफआईआर न0- 21/2021, धारा- 279/337/304 ए भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त राम सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी कोलीढक, लोहाघाट, चम्पावत, जो काफी समय से फरार चल रहा था को रविवार 18 फरवरी को आरतोला, जागेश्वर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर खाती, हैड कांस्टेबल गोपाल गिरी शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119