अज्ञात कारणों से 26 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट(नैनीताल)। ग्राम सभा चोपड़ा में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सिंह जीना (26) पुत्र प्रताप सिंह जीना निवासी दांगड़ ग्राम सभा चोपड़ा सोमवार को घर से निकला था, देर रात्रि तक वह घर नहीं पहुंचा तो रात्रि से ही उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

मंगलवार दोपहर युवक की मोटर साइकिल घर से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में मिली। कुछ दूरी पर ही चीड़ के वृक्ष पर युवक का रस्सी से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक  होटलों में सामान सप्लाई का काम करता था। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119