एफएसटी टीम की सबसे बड़ी कार्यवाही, सोने, चांदी के जेवरात सहित नकदी जब्त -40 लाख 64 हजार आठ सौ से अधिक की बरामदगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व पुलिस लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एवं गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

इसी क्रम में गुरुवार को प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम/एफएसटी टीम ने टीपी नगर क्षेत्र में दो व्यक्तियों जगत सिंह पुत्र स्व. विशन सिंह निवासी ओम बिहार फेस पांच दिल्ली एवं आनंद बल्लभ पुत्र स्व. जोगा निवासी ईस्ट विनोद नगर पूर्वी दिल्ली के कब्जे से चैकिंग के दौरान 37 लाख 64 हजार आठ सौ रुपये के सोने, चांदी के जेवरात एवं तीन लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। उक्त सोने-चांदी के विभिन्न आभूषणों एवं धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर दोनों व्यक्ति कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाये। जिस पर पुलिस/एफएसटी टीम ने धनराशि व जेवरात को कब्जे में लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय जमा कराया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119