झाड़ी में​ मिला नवजात शिशु का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जाखनदेवी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक झाड़ी में नवजात शिशु का सड़ा—गला शव मिला। माना जा रहा है कि लोक लाज के भय से किसी अविवाहिता ने इस शिशु को जन्म देकर झाड़ी में फेंक दिया होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

जाखनदेवी में एक खेत में कुछ लोग झाड़ियां काटकर सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने झाड़ी में फेंका नवजात शिशु का शव देखा, जो सड़—गल चुका था, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119