दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही बस अल्मोड़ा कालीधार मोड़ के पास एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई, पेड़ ने बचाई यात्रियों की जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही बस कालीधार मोड़ के पास एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पेड़ से टकरा कर रूक गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे -आठ लोगों की मौत, गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के परखच्चे उड़े

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 06 बजे दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही रोडवेज की बस संख्या यूके07पीए-3226 अल्मोड़ा से आगे चितई कालीधार मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। यह देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस बीच बस एकाएक पेड़ से टकरा कर रूक गई। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बस में 20 यात्री सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। कुल मिलाकर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में बस को निकालने के लिए क्रेन बुला ली गई थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119