अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, सड़क में पलटी -स्थानीय लोगों की सूझबूझ से चालक-परिचालक की बची जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शनिवार रात लगभग दस बजे लालकुआं से हल्द्वानी की ओर आ रही एक प्राइवेट बस संख्या यूके04 पीए-1180 बरेली रोड पर स्थित टीवीएस शो-रूम के सामने अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के समय बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस पलटते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक डिवाइडर दिखाई न देने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। टकराने के बाद बस सड़क पर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना

गौरतलब है कि बस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा घटना गंभीर रूप ले सकती थी। दुर्घटना में चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

डिवाइडर बना हादसों का कारण

बताया जा रहा है कि टीवीएस शो-रूम के आगे सड़क के बीच बना डिवाइडर पहले भी कई दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है। यहाँ भारी वाहन अक्सर सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे दूर से आने वाले वाहन चालकों को डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देता। कुछ समय पूर्व यहां संकेतक लगाया गया था, लेकिन फिलहाल संकेतक हट चुका है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि:डिवाइडर पर उचित संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाए जाएं शोरूम के सामने भारी वाहनों की पार्किंग पर रोक लगे. सड़क चौड़ी करने और प्रकाश व्यवस्था सुधारने पर कार्रवाई हो। लोगों का कहना है कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119