सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई राम दत्त भट्ट का निधन -अंतिम संस्कार रविवार को चित्रशिला घाट पर
हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई श्री राम दत्त भट्ट (95 वर्ष) का शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सांसद अजय भट्ट ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए और हरिद्वार से लौटकर हल्द्वानी पहुंचे।
परिवार सूत्रों के अनुसार, दिवंगत श्री राम दत्त भट्ट की अंतिम यात्रा रविवार प्रातः 9:30 बजे बच्ची नगर स्थित आवास से प्रारंभ होगी तथा 10:00 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिवंगत भट्ट के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर