स्याल्दे में नदी में बहे अधेड़ का मिला शव – रविवार को भी चलाया गया रेस्क्यू अभियान – मौके से सात किमी दूर मिला शव

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा 20 जून : शनिवार की देर शाम स्याल्दे ब्लॉक की बिनो नदी में बहे अधेड़ का शव राजस्व पुलिस ने घटनास्थल से सात किमी दूर गलीगांव के पास से बरामद कर लिया है। शनिवार की रात चलाए रेस्क्यू में ग्रामीणों को कोई सफलता न मिलने के बाद रविवार को फिर रेस्क्यू शुरू किया गया और घंटों की मशक्कत के बाद शव नदी किनारे से बरामद कर लिया गया।                      

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

 स्याल्दे ब्लॉक के कैहडग़ांव निवासी 51 वर्षीय भगवत प्रसाद पुत्र बालीराम अपने साथियों के साथ बाजार से घर को लौट रहा था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अचानक बिनो नदी को पार करने के लिए उसमें उतर गए। वृद्ध होने के कारण भगवत प्रसाद के दोनों साथियों ने उसका हाथ पकड़ा हुआ था। लेकिन जैसे ही वह नदी पार करने ही वाले थे अचानक भगवत प्रसाद का हाथ उसके साथियों से छूट गया और नदी के तेज बहाव में बहता चला गया। भगवत प्रसाद के बहने के बाद काफी रात तक ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान इंदु देवी ने राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद तहसील के कर्मचारियों की मौजूदगी में घंटों रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने अधेड़ के शव को मौके से करीब सात किमी दूर गलीगांव के पास से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल वर्मा, उपनिरीक्षक किरन आर्या, सुरेश अंडोला शव का पंचनामा भरने के बाद उसके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119