सेराघाट के पास भूस्खलन से दरकी पहाड़ी – संयोग से नहीं हुई कोई जनहानि, कुछ वाहन क्षतिग्रस्त

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा 20 जून : पहाड़ों पर हो रही बारिश के बीच यहां सफर करना काफी जोखिम भरा साबित हो रहा है। रविवार की देर शाम बेरीनाग-थल मोटर मार्ग पर सेराघाट से कुछ दूरी पर एक पहाड़ी भराभराकर नेस्तनाबूत हो गई। संयोग से पहले से पत्थर गिरते देख वाहन चालक इस स्थान पर पहले ही रूक गए थे। अगर यातायात सुचारू रहता तो बड़ी जनहानि की पूरी संभावना थी।                          

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

रविवार की शाम सेराघाट से कुछ दूरी एक स्थान पर खतरनाक पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। जिस कारण वहां से गुजर रहे वाहन चालक किसी अनहोनी की आशंका के चलते पहले से वहां पर रुके हुए थे। दोनों और लंबी लंबी लाइनें लगी हुई थी। तभी अचानक जोर की आवाज हुई और पूरी पहाड़ी भरभराकर नेस्तनाबूत हो गई। कुछ वाहनों पर बोल्डर गिरने के कारण उन्हें नुकसान भी पहुंचा है। लेकिन संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई। करीब पांच सात मिनट में पहाड़ी का मलबा नीचे से गुजर रही एक नदी में समां गया। पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग भी बड़े बड़े बोल्डर और मलबा एकत्र हो गया है और बेरीनाग थल मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर दोनों और सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119