जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पांच माह पहले हुई थी शादी

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग (पिथौरागढ़): विकास खंड बेरीनाग के कफलटा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक हरीश टम्टा का शव थल मार्ग के बरसायत जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। युवक के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कफलटा सेलावन निवासी हरीश टम्टा दीपावली पर घर आया था। 25 अक्टूबर को दीपावली मनाने के बाद उसने अपनी पत्नी सीता को मायके भंडारीगांव छोड़ने के बाद ड्यूटी पर लौटने की बात कही थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह लापता हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा -समय पर उपचार मिलने से बची जान

काफी खोजबीन के बावजूद जब कुछ पता नहीं चला तो 26 अक्टूबर को उसकी पत्नी ने बेरीनाग थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीण लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार देर शाम बरसायत जंगल में एक पेड़ से लटका शव दिखाई देने पर सूचना पुलिस को दी गई।

बेरीनाग कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोंरगा और 112 हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पहचान कराई, जो हरीश टम्टा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को सीएचसी बेरीनाग भेजा, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खेत में घास काटने गई महिला को सांप ने डसा, 108 में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि हरीश रूद्रपुर की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। उसकी पांच माह पूर्व ही शादी हुई थी, पत्नी संविदा नर्स हैं। घटना से गांव में शोक की लहर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

एसएसआई हरीश कोंरगा ने बताया कि युवक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मोबाइल की डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ाने की बात कही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119